हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई ईद: जिलाधिकारी ने दी मुबारकबाद

"ईद- उल - फित्र " का त्यौहार सकुशल संपन्न कराने हेतु जनपद में  मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से भ्रमण किया गया।

फतेहपुर तहसील में जिलाधिकारी संजीव सिंह तथा पुलिस अधीक्षक  प्रशांत वर्मा, खागा तहसील में मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश तथा पुलिस अधिकारी चक्रेश मिश्रा एवं बिंदकी तहसील में अपर जिलाधिकारी  पप्पू गुप्ता तथा अपर पुलिस अधीक्षक  राजेश कुमार द्वारा सुपर जोनल मजिस्ट्रेट/पुलिस अधिकारी के रूप में संयुक्त रूप से कानून एवं शांति व्यवस्था का पर्यवेक्षण किया और ईद की मुबारकबाद दी।

जनपद में मुस्लिम धर्म गुरुओं द्वारा की गई अपील के अनुरूप सभी ने अपने- अपने घरों में नमाज अदा की तथा हर्ष उल्लास के साथ ईद का त्यौहार मनाया और देश के अमन व तरक्की की दुआ की।

जिलाधिकारी संजीव सिंह तथा पुलिस अधीक्षक  प्रशांत वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से समस्त जनपद वासियों को ईद- उल- फित्र की मुबारकबाद दी सकुशल ईद के मनाए जाने पर प्रशन्नता जाहिर किया।

प्रकाशित तारीख : 2020-05-25 19:24:45

प्रतिकृया दिनुहोस्