वडाला में पुलिस की वैन दुर्घटनाग्रस्त

वडाला में रेलवे पुलिस की वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में महिला आरोपी और दो महिला पुलिसकर्मी समेत 4 लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों को जेजे अस्पताल में भर्ती किया गया है.

एक महिला आरोपी एवं 3 पुलिसकर्मी जख्मी

ठाणे रेलवे पुलिस की एक टीम शनिवार को भायखला महिला जेल से महिला आरोपी यास्मिन पासा शेख को पुलिस वैन में लेकर ठाणे जा रही थी। वडाला में फ्री-वे पर पुलिस की वैन का एक टायर फट गया और वह डिवाइडर से जा टकरायी। पुलिस वैन में सवार महिला आरोपी यास्मिन पासा शेख समेत दो महिला पुलिसकर्मी गांगवे, शनागर और सिपाही काले घायल हो गए।

तीनों पुलिसकर्मियों को गंभीर चोट आयी है। घायलों को जेजे अस्पताल में भर्ती किया गया है। महिला आरोपी शेख और पुलिस वैन चालक को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गयी है, जबकि तीन पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है। वडाला पुलिस ने एडीआर दर्ज किया है।

प्रकाशित तारीख : 2020-05-30 23:18:47

प्रतिकृया दिनुहोस्