हवा की रफ्तार बढ़ी, मुंबई में हाईटाइड की चेतावनी

चक्रवाती तूफान निसर्ग ने रफ्तार पकड़ ली है। दोपहर में यह माहाराष्ट्र के पालघर और मुंबई में समुद्र तट से टकरा सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान के हवा की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच चुकी है। समुद्र तट से टकराने के दौरान हवा की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

मौसम विभाग ने मुंबई में हाई टाइड के आने की संभावना जताई है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज रात 9:48 बजे मुंबई में हाई टाइड की चेतावनी दी गई है, इधर, तूफान से पहले गुजरात और महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है।

मुंबई के लिए आज का दिन बेहद भारी है। दोपहर के आसपास तूफान निसर्ग यहां 120 KMPH की स्पीड से दस्तक देने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक निसर्ग चक्रवाती तूफान मुंबई के करीब पहुंच गया है।

समंदर में तूफान के समय 6 फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं। हालांकि मुंबई निसर्ग की मुसीबत से निपटने के लिए तैयार है, 80 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

दो हफ्ते में देश को दूसरे समुद्री तूफान का सामना करना पड़ रहा है, पहले अम्फान ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तबाही मचाई थी।

इसके दोपहर तक अलीबाग में तट से टकराने की उम्मीद है। तूफान 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी हवाएं और समंदर में उठने वाली 6 फीट ऊंची लहरें मुंबई को फिर से पानी-पानी कर सकती हैं।

मुंबई में तूफान से निपटने और जान माल के नुकसान को रोकने के लिए पक्के इंतजाम किए गए हैं।

मुंबई में धारा 144 लगाई गई है, लोगों से सैर-सपाटे के लिए समुद्री तटों पर नहीं जाने को कहा गया है, पार्कों में जाने पर रोक है. लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है।

एनडीआरएफ, दमकल और सेना को अलर्ट पर रखा गया है, मौसम विभाग के मुताबिक दमन, दीव और दादरा नगर हवेली में तूफान का असर सबसे ज्यादा रहेगा।

मुंबई समेत उत्तरी महाराष्ट्र के कई इलाकों और कोंकण में भारी बारिश का अलर्ट है, साथ ही दक्षिणी गुजरात के कई इलाकों में भी तूफान का असर ज्यादा होने की आशंका है।

मुंबई के अलावा तूफान का कहर गुजरात तक हो सकता है. इसका ट्रेलर अभी से दिखना शुरू हो गया है। अहमदाहाद में जमकर बारिश हो रही है । के नवसारी के आसपास के समंदर में तो ऊंची ऊंची लहरें भी उठनी शुरू हो गई हैं।

प्रकाशित तारीख : 2020-06-03 11:08:10

प्रतिकृया दिनुहोस्