विश्व पर्यावरण दिवस में पालिका चेयरमैन व ईओ ने किया पौधरोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर लोगों ने पौधरोपण किया और अन्य लोगों से भी अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाए जाने को लेकर प्रेरित किया। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद के चेयरमैन तथा अधिशासी अधिकारी समेत नगर पालिका के कई अधिकारियों कर्मचारियों ने भी पौधरोपण किया।

शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नगर और क्षेत्र में कई स्थानों पर पौधरोपण किया गया तथा अन्य लोगों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने की अपील किया ताकि पर्यावरण संतुलित रहे लोगों को शुद्ध सीजन में ले इसी क्रम में नगर के खजुहा रोड में नलकूप परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मुन्ना लाल सोनकर तथा अधिशासी अधिकारी निरुपम प्रताप ने पौधरोपण किया दोनों लोगों ने अन्य लोगों से भी पौधरोपण के बात कही और संदेश दिया कि सभी लोग कम से कम एक पौधा लगाएं ताकि जो विश्व का पर्यावरण में पूरी तरह से संतुलित रहे लोगों को शुद्ध ऑक्सीजन मिले इस मौके पर नगर पालिका परिषद के प्रधान लिपिक मनोज कुमार शुक्ला सफाई स्पेक्टर राजेंद्र सिंह अवर अभियंता प्रवीण कुमार सफाई नायक धर्मेंद्र यादव जलकल विभाग के कमलेश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

इसी क्रम में आर्यनगर गौ सेवा समिति द्वारा क्षेत्र के कटिलिहा मार्ग स्थित गौशाला परिसर में किया गया जिसमें 11 बेलपत्र के पौधे लगाए गए यह सभी पौधे सत्य प्रकाश त्रिपाठी द्वारा अपने घर में लगाए गए थे जो कानपुर से लाकर रोपित किए गए इस मौके पर शैलेंद्र द्वेदी प्रगति त्रिपाठी इंद्र प्रकाश त्रिपाठी आस्था गुप्ता अभिषेक गुप्ता अनुभव सिंह चौहान माही गुप्ता मैत्री त्रिपाठी मंजरी त्रिपाठी कुशवाहा ग्राम प्रधान लल्लू सिंह चौहान पप्पू सिंह जयकरण गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे लोगों ने गौशाला में पली गौ माताओं को हरी सब्जी भी खिलाई इसके पहले 2 जून को भी यहां पर आंवला गूलर पीपल नीम आदि की पौध रोपित किए गए थे।

वह नगर के कुंवरपुर रोड स्थित कामधेनु डेयरी में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामेश्वर दयाल दयालू ने अपने साथियों के साथ पौधरोपण किया इस मौके पर यूनुस खान अब्दुल समद मनोज कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

प्रकाशित तारीख : 2020-06-05 19:38:31

प्रतिकृया दिनुहोस्