मध्य प्रदेश उपचुनाव : बीजेपी की तुलना में कांग्रेस की राह क्यों है मुश्किल?

मध्य प्रदेश में 24 सीटों के उपचुनाव की बिसात बिछ चुकी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सभी सीटों के लिए प्रभारियों की भी नियुक्ति कर दी है। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस उपचुनाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ते हुए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। कांग्रेस के पक्ष में सीटों का समीकरण करने के लिए वह रणनीति तय करने में जुटे हैं। कमलनाथ के करीबियों का मानना है कि यह उपचुनाव ही सत्ता में वापसी का आखिरी विकल्प है और शिवराज से हिसाब बराबर करने का मौका भी। कमलनाथ हर सियासी चाल चल रहे हैं।

ज्योतिरादित्य के पिता माधव राव सिंधिया के बेहद करीबी रहे बालेंदु शुक्ला की कांग्रेस में घरवापसी कराने के पीछे कमलनाथ की सोची-समझी रणनीति बताई जाती है। कमलनाथ को उम्मीद है कि बालेंदु शुक्ला, सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में कांग्रेस को कुछ फायदा पहुंचाएंगे।  24 सीटों के उपचुनाव की कसौटी पर दोनों दलों को कसें तो बीजेपी की राह आसान दिख रही है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने न्यूज एजेंसी से पूरे भरोसे के साथ कहते हैं कि पार्टी उपचुनाव की सभी 24 सीटें जीतकर दिखाएगी। 

प्रकाशित तारीख : 2020-06-08 09:59:11

प्रतिकृया दिनुहोस्