गृह मंत्री शाह के 'ओडिशा जन संवाद' कार्यक्रम से जुड़े करीब 29 लाख लोग

भाजपा का देश भर में वर्चुअल कैम्पेन जारी है। इस के जरिये हर रोज पार्टी के बड़े नेता देश के अलग अलग हिस्सों में जनता को संबोधित कर केन्द्र सरकार की एक साल की उपलब्धियों की जानकारी देते हैं।

देश भर में वर्चुअल रैली की शुरुआत केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की थी। अमित शाह अब तक बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए 'जन संवाद' रैली कर चुके हैं। इस कड़ी में गृह मंत्री अमित शाह ने 8 जून को ओडिशा के लोगों को वर्चुअल रैली के जरिये संबोधित किया था।

गृह मंत्री शाह द्वारा संबोधित इस रैली को काफी सफल माना जा रहा है। इस रैली को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म, टीवी चैनलों और केवल चैनलों पर रिकार्ड लोगो ने देखा।

प्रकाशित तारीख : 2020-06-10 19:51:13

प्रतिकृया दिनुहोस्