चीन ने दी अमेरिकी को धमकी, युद्ध के लिए तैयार

अमेरिकी नौसेना के सी-40 ए द्वारा ताइवान के ऊपर से सीधे उड़ान भरने के करीब एक हफ्ते बाद चीन के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी दी कि यह अमेरिकी सेना के लिए “बेहद खतरनाक” साबित होगा। चीन ने इस क्षेत्र को अपना बताते हुए अमेरिका को यह धमकी दी है।

9 जून को एक अमेरिकी नेवी बोइंग सी-40 ए ने उत्तरी और पश्चिमी ताइवान के ऊपर उड़ान भरी थी। यह उड़ान असामान्य थी, क्योंकि यह पहली बार था कि जब अमेरिकी सैन्य विमान को ताइवान के ऊपर से सीधे देखा गया था। क्योंकि 2015 में ताइनान वायु सेना अड्डे पर दो मरीन एफ-18 मरम्मत के लिए उतरे थे।

उसी दिन प्रतिशोध में चीन ने ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र (ADIZ) के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से पर उड़ान भरने के लिए कई सुखोई-30 (Su-30) लड़ाकू जेट भेजे। अगले दिन (10 जून) चीन के राज्य द्वारा संचालित मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने लिखा, “ताइवान के ऊपर अमेरिकी युद्धक विमान की दुर्लभ उड़ान ने अमेरिकी सेना और ताइवान के अलगाववादियों के बीच बढ़ते सहयोग को दिखाया। चीन ने भी मुख्य भूमि पर लड़ाकू जेट भेजे ताकि अमेरिका और ताइवान को चेतावनी दी जा सके कि PLA [पीपुल्स लिबरेशन आर्मी] युद्ध के लिए तैयार है।”

प्रकाशित तारीख : 2020-06-16 14:14:05

प्रतिकृया दिनुहोस्