पीएम नरेंद्र मोदी की व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात, दी 2036 तक राष्ट्रपति बनने की बधाई

रूस के इतिहास में आज खास दिन है, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्लादिमीर पुतिन से बात की। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में जीत की 75वीं वर्षगांठ पर रूस को बधाई दी। इसके साथ ही पुतिन को 2036 तक के लिए राष्ट्रपति चुने जाने की बधाई भी दी। जीत के बाद पुतिन को फोन मिलानेवाले मोदी पहले ग्लोबल लीडर थे।

बता दें कि ऐसा संविधान में संसोधन के बाद हुआ है। रूस में पिछले दिनों इसके लिए वोटिंग हुई थी, जिसके नतीजे अब आ गए हैं। पुतिन ने कहा कि भारत और रूस के बीच सामरिक सबंध और मजबूत होंगे। चीन से गतिरोध के बीच पुतिन का यह बयान अहम है।

इस मौके पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया। पुतिन ने इस बात को दोहराया कि सभी क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच विशेषाधिकार रणनीतिक साझेदारी को निभाने के लिए रूस प्रतिबद्ध है। चीन से गतिरोध के बीच रूस से भारत को जल्द S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्‍टम देने की बात कही है। भारत और रूस के बीच 2018 में दुनिया के सबसे अडवांस्ड एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम S-400 की डील 5 अरब डॉलर यानी 40,000 करोड़ रुपये में फाइनल हुई थी। भारत ने इसकी पांच यूनिट्स खरीदने का करार किया है। इसके अलावा भारत रूस से 33 फाइटर जेट खरीद रहा है। भारत ने टी-90 टैंक के महत्‍वपूर्ण कलपुर्जों को लेकर भी रूस से बात की है।

प्रकाशित तारीख : 2020-07-03 08:59:42

प्रतिकृया दिनुहोस्