देश में कोरोना की बेकाबू रफ्तार, 5 दिन में बढ़े 1 लाख केस, देखिए किस राज्य में कितने मरीज

देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा है। तमाम कोशिशों और उपाय के वाबजूद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज मरीजों की संख्या लगातार तेजी से हो रही बढ़ोतरी परेशान करने वाली है। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा सात लाख के करीब पहुंच गया है जबकि मौत का आंकड़ा बढ़कर 19,600 को पार कर गया है। इसी के साथ भारत रूस को पीछे छोड़कर दुनिया का तीसरा सबसे संक्रमित देश बन गया है। रूस में अब तक 681251 मामले सामने आए हैं। यहां अब तक 10161 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सुबह जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, देश में कुल कंफर्म केस की संख्या 6,97,413 है, जिसमें 19,693 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी देश में 2,53,287 एक्टिव केस हैं। वहीं, ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 4,24,433 हो गया है।

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमितों के 24,248 नए मामले सामने आए। जबकि रिकॉड 425 लोगों की मौतें हुई। इससे पहले रविवार को देश में कोरोना संक्रमितों के रिकॉर्ड 24,850 नए मामले सामने आए थे। जबकि रिकॉड 613 लोगों की मौतें हुई थी। इन सबके बीच भारत में रिकवरी रेट तेजी से बढ़ रहा है। भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर 60.88 फीसदी है। यानी भारत में हर 100 मरीज में 60.88 ठीक हो चुके हैं।

प्रकाशित तारीख : 2020-07-06 10:33:48

प्रतिकृया दिनुहोस्