कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे, उज्जैन में गिरफ्तार

अभी अभी आ रही ख़बरों के अनुसार  वांछित कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन में गिरफ्तार कर लिया गया है। विस्तार से खबर अभी आने वाली है।इस पर मध्यप्रदेश उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि विकास दुबे उज्जैन में महाकाल मंदिर जा रहा था, जब वह पुलिस के हत्थे चढ़ा।उसने अपनी पहचान मान ली है। उसे पुलिस ने पकड़ लिया है और पूछताछ जारी है।

वहीं मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में मीडिया को बताया, ”’ मैं फिलहाल बता रहा हूं कि हमने दुबे को गिरफ्तार किया है। वह हमारी हिरासत में है।” जब मिश्रा से सवाल किया गया कि क्या महाकाल मंदिर में गिरफ्तारी हुई, तो उन्होंने कहा, ”मंदिर के बाहर—अंदर को बीच में न लाएं पर उज्जैन में गिरफ्तारी हुई है।”

पुजारी एवं कुछ लोगों ने उसका चेहरा पहचाना और उसके बाद पुलिस को सूचना दी या पुलिस ने सीधे उसे गिरफ्तार किया के सवाल पर मिश्रा ने कहा, ”इंटेलीजेंस की बात भी बताएंगे। पहले हमें मार्ग तक आने दो। पहले पता करने दो।” उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से वह प्रारंभ से ही क्रूरता की हदें पार करता रहा है और उसने जो कृत्य किया वह बहुत निंदनीय था, बहुत चिंतनीय था। मध्य प्रदेश पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मिश्रा ने बताया कि वारदात होने के बाद से ही हमने पूरी मध्यप्रदेश पुलिस को अलर्ट रखा था और इस मामले में पूरी निगाह रखी जा रही थी।

यह भी प्रासंगिक है कि विकास दुबे ने से महाकाल मंदिर में दर्शन के लिये 250 रुपये का टिकट लिया था। जैसे आम लोग दर्शन करते है वैसे ही उसने दर्शन किये। उसे इनकाउंटर का डर भी था यही कारण है कि उससे अपने आप को सरेंडर किया । अब तमाम सवाल भी इसके बाद उपज रहे है कि विकास दुबे इतनी सख्ती  के बाद मध्यप्रदेश में कैसे प्रवेश कर गया और उज्जैन तक कैसे पहुंचा। वहीं SP मनोज सिंह तुरंत महाकाल चौकी पर पहुंचे और इस मामले में आगे पुछताछ की जा रही है। उसे महाकाल थाने के बाद किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

इस घटना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपना बयान देते हुए कहा कि “जिनको लगता है कि महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएंगे उन्होंने महाकाल को ठीक से जाना ही नहीं है। हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख़्शने वाली नहीं है।

आपको बता दें कि विकास दुबे कांड में पकड़ा गया विकास का ख़ास गुर्गा प्रभात मिश्रा, जो कल पकडाए ३ लोगों में से था। वह वह पुलिस द्वारा गोली मारने के बाद मारा गया है। कहा जा रहा है कि वह  पुलिस हिरासत से भागना की कोशिश कर रहा था। वहीं विकास का दूसरा साथी बहुआ दुबे  भी आज तडके  पुलिस के साथ एक मुठभेड़ में मारा गया है।

प्रकाशित तारीख : 2020-07-09 14:47:19

प्रतिकृया दिनुहोस्