CM अशोक गहलोत सरकार गिराने की साजिश रच रहे बीजेपी नेता

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पुलिस ने आरोप लगाया कि राज्य में सरकार गिराने की साजिश चल रही है. अशोक गहलोत ने कहा -  बीजेपी उनकी सरकार को गिराने की साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठे बीजेपी के केंद्रीय नेता कोरोना संकटकाल में भी साजिश रच रहे हैं।

गहलोत सरकार गिराने की साजिश में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दो नेताओं को गिरफ्तार किया है। इन पर कांग्रेस के विधायकों को प्रलोभन देने का आरोप है। वहीं, बीजेपी के बहाने राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आमने-सामने आ गए हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी सरकार गिराने की साजिश का खुलासा करने का दावा किया है। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि जब एक बार मुख्यमंत्री बन गया, तो बाकी लोगों को शांत हो जाना चाहिए और काम करना चाहिए।

प्रकाशित तारीख : 2020-07-11 20:55:05

प्रतिकृया दिनुहोस्