अब भारत की सीता गुफा पर नेपाल ने ठोका दावा, उखाड़ा बॉर्डर का पिलर

नेपाल ने एक बार फिर भारत के साथ नए विवाद को जन्म दे दिया है। इस बार नेपाल ने भारतीय सीमा के अंदर बनी सीता माता की गुफा पर दावा कर दिया है। नेपाली प्रधानमंत्री ओली के विवादित बयान के बाद ही नेपाल की तरफ से ये उकसाने वाला काम किया गया है।

नेपालियों ने बॉर्डर का पिलर उखाड़ा

नेपालियों ने इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सीता माता की गुफा के पास लगे बॉर्डर पिलर को उखाड़ दिया है। इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों ने प्रशासन को दी है। पिलर नंबर 436 के उखाड़े जाने की खबर मिलते ही SSB के अफसर अपने जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। भिखनाठोड़ी में नेपाल की इस उकसाने वाली हरकत के बाद SSB इलाके में पैनी नजर रख रही है। भिखनाठोरी स्थित एसएसबी 44वीं बटालियन के प्रभारी कमांडेंट ए के सिंह के मुताबिक बीओपी में तैनात इंस्पेक्टर प्रीतम कुमार जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए है। सहायक सेनानायक शैलेश कुमार सिंह भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

प्रकाशित तारीख : 2020-07-19 12:19:21

प्रतिकृया दिनुहोस्