राजीव गांधी के हत्या की दोषी नलिनी ने आत्महत्या करने की कोशिश की, साथी कैदी के साथ हुआ था झगड़ा

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की दोषी नलिनी ने साथी कैदी से झगड़े के बाद आत्महत्या करने की कोशिश की। बता दें कि नलिनी पिछले 29 साल से जेल में बंद है। नलिनी के वकील ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उसने 29 साल में पहली बार अपनी जान देने की कोशिश की है। वकीन ने बताया कि जेल में नलिनी का एक कैदी के साथ झगड़ा हुआ था।

जिससे नलिनी का झगड़ा हुआ था वो भी उम्रकैद की ही सज़ा में बंद है। उस कैदी ने झगड़े की शिकायत जेलर से की थी, जिसके बाद नलिनी ने आत्महत्या करने की कोशिश की।

राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी है नलिनी

जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि नलिनी ने पिछले साल अप्रैल में अपनी बेटी की शादी के लिए एक महीने की पैरोल ली थी। नलिनी पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या में शामिल होने के कारण उम्रकैद की सज़ा काट रही है। दरअसल, 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेंरबदूर में हुए एक धमाके में राजीव गांधी की मौत हुई थी। इस हत्याकांड की साजिश श्रीलंका में रची गई थी।

श्रीलंका के जाफना में साजिश रचने वालों में लिट्टे प्रमुख प्रभाकरन और उसके चार साथी बेबी सुब्रह्मण्यम, मुथुराजा, मुरुगन और शिवरासन शामिल थे। नलिनी ने उस लड़की की तलाश की थी, जिसके बम बांधकर राजीव गांधी की हत्या की गई थी।

प्रकाशित तारीख : 2020-07-21 13:24:55

प्रतिकृया दिनुहोस्