PM मोदी ने कहा- भारत अवसरों का देश, हम बढ़ेंगे तो दुनिया बढ़ेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत अपने यहां खुलेपन, अवसरों और विकल्पों के शानदार समन्वय को महत्व दे रहा है। उन्होंने इसे विस्तार से बताते हुए कहा कि भारत अपने लोगों और शासन में खुलेपन को बढ़ावा देता है।

पीएम ने आत्मनिर्भर भारत अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि इससे भारत ही नहीं दुनिया की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल की ओर से आयोजित 'इंडिया आइडियाज समिट' में संबोधन के दौरान अमेरिकी कंपनियों को भारत में टेक्नॉलजी, कृषि, ऊर्जा, इन्फ्रास्ट्र€चर, सिविल एविएशन, रक्षा एवं अंतरिक्ष, वित्त एवं बीमा जैसे क्षेत्रों में निवेश का न्योता दिया।

कोरोना जैसे झटकों से अर्थव्यवस्था को बचाने का मंत्र
प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था को लगे झटके की तरफ भी इशारा किया। उन्होंने कहा, 'हालिया अनुभवों ने हमें सिखाया है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था दक्षता और अनुकूलन (एफिशिएंसी और ऑप्टिमाइजेशन) पर कुछ ज्यादा ही केंद्रित रही है। दक्षता अच्छी चीज है, लेकिन इस दिशा में आगे बढ़ते हुए हम इतना ही महत्वपूर्ण बिंदु पर ध्यान देना भूल गए। यह महत्वपूर्ण बिंदु है- बाहरी आपातकालीन प्रतिकूलताओं से इसे निष्प्रभावी बनाना।'

दुनिया की समृद्धि में योगदान देगा आत्मनिर्भर भारत
उन्होंने कहा, 'वैश्विक अर्थव्यवस्था को इन आपातकालीन प्रतिकूलताओं से फुल प्रूफ बनाने के लिए हमें घरेलू आर्थिक क्षमताओं को मजबूत करना होगा। यानी, हमें विनिर्माण को बढ़ाकर, फाइनैंशल सिस्टम को दुरुस्त करना होगा और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बहुमुखी बनाना होगा।' इसी क्रम में उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान को भारत ही नहीं, वैश्विक अर्थव्यवस्था की मजबूती के नजरिए से महत्वपूर्ण बताया। पीएम ने कहा, 'भारत अपने आत्मनिर्भर भारत अभियान के जरिए दुनिया को इन प्रतिकूल परिस्थितियों के प्रति निष्प्रभावी और समृद्ध बनाने में अपना योगदान दे रहा है। इसके लिए हम आपकी भागीदारी का इंतजार कर रहे हैं।'

पीएम ने भारत को अवसरों का देश बताते हुए यहां अमेरिकी कंपनियों को विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा, 'पिछले छह सालों में हमने अपनी अर्थव्यवस्था को और खोलने और सुधार आधारित बनाने की दिशा में कई प्रयास किए। सुधारों से प्रतिस्पर्धा, पारदर्शिता, डिजिटाइशन और इनोवेशन को बल मिला। साथ ही, नीतियों में स्थिरता आई।'

मोदी ने कहा, 'भारत अवसरों के देश के रूप में उभर रहा है। आपको टेक सेक्टर का उदाहरण देते हैं। हाल ही में भारत में एक दिलचस्प रिपोर्ट आई जिसमें कहा गया कि पहली बार गांवों में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की तादाद शहरों से ज्यादा हो गई है।'

किन क्षेत्रों में निवेश के मौके
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार किए हैं। यहां कृषि क्षेत्र में निवेश के कई मौके बने हैं। इनमें खेती की लागतों, खेती से जुड़ी मशीनों और उपकरणों, ऐग्रिकल्चर सप्लाइ चेन मैनेजमेंट, रेडी टु ईट आइटम्स, मत्स्य पालन और ऑगर्नेकि फसल आदि शामिल हैं। मोदी ने कहा कि भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र में भी निवेश की अपार संभावनाएं हैं। यहां स्वास्थ्य क्षेत्र सालाना 22 प्रतिशत से भी ज्यादा तेज बढ़ रहा है।

पीएम ने कहा कि इसी तरह आपको भारत के ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के लिए भी आमंत्रित करता हूं। यहां भारतीय कंपनियों के लिए बड़े मौके हैं। भारत आपको इन्फ्रास्ट्र€चर सेक्टर में निवेश को भी आमंत्रित करता है।

प्रकाशित तारीख : 2020-07-23 12:14:17

प्रतिकृया दिनुहोस्