महाराष्ट्र में हुआ कोरोना का धमाका, एक दिन में मिले सबसे अधिक 10,576 रोगी

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 10,576 मामले सामने आए हैं। इसी अवधि में यहां 280 लोगों की मौत हुई है। राज्य में ये अब तक एक दिन में आए नए मामलों में सबसे अधिक है, जिसके बाद महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3 लाख 37 हजार 607 हो गया है। महाराष्ट्र में अब तक 1 लाख 87 हजार 769 लोग कोरोना संक्रमण से उबर चुके हैं, जिसमें से 5552 लोग बीते एक दिन में डिस्चार्ज किए गए हैं। राज्य में अब तक 12,556 लोगों की मौत हो गई है।

मुंबई में बीते एक दिन में कोविड-19 के1310 केस आए हैं, जिसके बाद मुंबई में कुल मामलों की संख्या 1 लाख 4 हजार 678 हो गई है। मुंबई में एक्टिव मामलों की संख्या 23393 है, जबकि यहां अब तक 5875 लोग कोरोना के चलते दम तोड़ चुके हैं। राज्य की ओर से जारी नियमित बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में रिकवरी रेट 55.62 प्रतिशत है, जबकि यहां मृत्यु दर 3.72 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में अब तक की गई 3,37,607 नमूनों की जांच में से 16,87,213 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं।

धारावी में पांच नए केस
झुग्गी बस्ती धारावी में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के पांच नए मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की संख्या 2,507 पहुंच गई। बीएमसी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फिलहाल 141 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक कुल 2,116 मरीज ठीक हो चुके हैं। धारावी में पहला मामला एक अप्रैल को सामने आया था और 21 जुलाई दिनों को यह आंकड़ा 2,500 के पार चला गया।

प्रकाशित तारीख : 2020-07-23 12:42:44

प्रतिकृया दिनुहोस्