भाजपा नेता डाॅ. विजय जौली तीसरे, नेपाली भानुभक्त पुरस्कार से सम्मानित

नेपाली संस्कृति परिषद् (अंतर्राष्ट्रीय) अध्यक्ष अशोक चैरासिया ने आज दिल्ली से तीसरे आदि कवि भानुभक्त सम्मान पुरस्कार का सिस्को वेबेक्स आनलाइन द्वारा आयोजन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा अखिल भारतीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम रहे। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री इंद्रेश कुमार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेपाल हिन्दू स्वयंसेवक संघ सह-कार्यवाह कल्याण तिमसिन्हा जी ने की।

‘‘भारत -नेपाल दोस्ती को बढ़ावा देने’’ के लिए, वरिष्ठ भाजपा नेता डाॅ. विजय जौली को आज तीसरा नेपाली भानुभक्त सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नेपाल सांस्कृति परिषद (अंतर्राष्ट्रीय) अध्यक्ष अशोक चैरसिया ने बताया कि पिछले वर्ष इस प्रतिष्ठित सामाजिक पुरस्कार से संघ प्रचारक श्री इंद्रेश कुमार को ‘‘भारत-नेपाल मैत्री’’ बढ़ाने के लिए पुरस्कृत किया गया था।

आज अन्य सम्मानित किये गये गणमान्य सज्जनों में हिन्दू धार्मिक नेपाल गुरू श्री श्री 1008 स्वामी देवराज आचार्य (कर्मयोगी सम्मान से), सदानंद महाराज (हिन्दू धर्म के प्रचार हेतु), मुक्ति गौतम (साहित्य व शिक्षा के प्रचार), स्वर्णिम लिम्बू (संस्कृति के संवर्धन हेतु), श्रीमती अमिया क्षेत्री (खेलों) तथा ईश्वर चैतन्य महाराज (सांस्कृतिक संरक्षण) हेतु रहे।

प्रकाशित तारीख : 2020-07-27 18:29:23

प्रतिकृया दिनुहोस्