मोदी ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री निलंगेकर के निधन पर जताया शोक

Modi mourns the death of former Maharashtra Chief Minister Nilangekar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलांगेकर के निधन पर शोक प्रकट किया और कहा कि उन्होंने कर्मठता के साथ प्रदेश की सेवा की। कुछ समय से बीमार चल रहे निलांगेकर का बुधवार को पुणे के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘श्री शिवाजीराव पाटिल निलांगेकर जी महाराष्ट्र की राजनीति के पुरोधा थे। उन्होंने कर्मठता से राज्य की सेवा की। किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए उन्होंने विशेष तौर पर काम किया।” उन्होंने कहा, ‘‘उनके निधन से मैं दुखी हूं। उनके परिजनों और समर्थकों प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति” वरिष्ठ कांग्रेस नेता निलांगेकर जून 1985 से मार्च 1986 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे।(एजेंसी)

प्रकाशित तारीख : 2020-08-05 13:07:52

प्रतिकृया दिनुहोस्