नया अध्यक्ष मिलने तक सोनिया ही रहेंगी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष

कांग्रेस वर्किंग कमिटी कांग्रेस की सर्वोच्च संस्था है। अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बैठक शुरू होते ही अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी थी।

बैठक के एक दिन पहले मीडिया में खबरें आई थीं कि पार्टी के कम से कम 23 वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया गांधी को एक पत्र लिख कर पार्टी के संचालन पर असंतोष जताते हुए व्यापक सुधारों की मांग की है।

कांग्रेस के जिन नेताओं ने इस पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं, उनमें राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी, शशि थरूर, पार्टी संगठन में वरिष्ठ पदाधिकारी मुकुल वासनिक, जितिन प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भूपिंदर सिंह हूडा, वीरप्पा मोइली, पृथ्वीराज चव्हाण, पीजे कुरियन, रेणुका चौधरी, मिलिंद देवड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, अरविंदर सिंह लवली, दिल्ली विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष योगानंद शास्त्री और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित जैसे नाम शामिल हैं।

प्रकाशित तारीख : 2020-08-24 20:30:29

प्रतिकृया दिनुहोस्