क्या लव जिहाद का ट्रेनिंग ग्राउंड है जूही कॉलनी? शालिनी बनी फिजा के वीडियो के बाद से चर्चे में है यह मुहल्ला

शालिनी (अब फिजा) अपने पति फैसल के साथ (दाएँ)

पिछले 2 महीने से गायब शालिनी यादव का अब पता चल चुका है। उसकी बनाई वीडियो वायरल हो चुकी है, उसका नाम नेशनल मीडिया में छप चुका है। फर्क सिर्फ इतना है कि जिस शालिनी यादव को खोजा जा रहा था, वो अब फिजा फातिमा बन गई है। जो माँ-बाप अब तक अपनी बेटी को खोज रहे थे, अचानक से वही अब उसके और उसके पति मोहम्मद फैसल की जान के दुश्मन हैं!

यह सब कुछ पिछले 3-4 दिन में घटित हुआ है। शालिनी यादव (फिजा फातिमा) का फेसबुक पर वीडियो अपलोड करना, परिवार वालों को चकमा देकर भागने और धर्म बदलकर शादी की कहानी सुनाना… अब तक सब कुछ क्लियर है। लेकिन इसी कहानी में एक राज छुपा है। राज शालिनी के पति मोहम्मद फैसल से जुड़ा हुआ है।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार यह राज मोहम्मद फैसल जिस कॉलनी में रहता है, उससे जुड़ा हुआ है। कॉलनी का नाम है – जूही कॉलनी। और राज है – इस कॉलनी के मुस्लिम लड़कों का हिंदू लड़कियों से अफेयर। हालाँकि यह गैर-कानूनी नहीं है, लेकिन अगर इसमें कोई पैटर्न या ट्रेंड दिखता है तो जरूर सोचनीय है।

गौर करने वाली बात यह है शालिनी उर्फ फिजा ने जो वीडियो जारी किया था उसमें उसने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है। उस पर किसी तरह का दबाव नहीं है। लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद शालिनी के भाई ने दावा किया था कि यह लव जेहाद का मामला है। उसने कहा था कि शालिनी घर से 10 लाख रुपए लेकर निकली थी। फैसल ने उसे बहला-फुसलाकर प्रेमजाल में फँसाया है। उसने लव जिहाद गैंग होने की बात भी कही थी।

प्रकाशित तारीख : 2020-08-24 20:39:09

प्रतिकृया दिनुहोस्