LAC पर 45 साल बाद फायरिंग, चीन ने कहा भारत दोषी

file Photo

अभी आ रही ख़बरों के अनुसार चीनी सरकार के स्वामित्व वाले ग्लोबल टाइम्स (GlobalTimes) ने एक बार फिर झूठा दावा करते हुए कहा है कि है कि बीते सोमवार की रात भारतीय सेना ने पैंगोंग त्सो झील के दक्षिणी किनारे के पास वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) को पार किया था जिसके कारण गोलीबारी हुई। आपको बता दें कि बीते सोमवार रात को पूर्वी  लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के सैनिकों में गोलीबारी हुई थी। चीन ने भारतीय जवानों की चौकी पर फायरिंग की थी। जिसके जवाब में भारत ने भी फायरिंग की। 

सूत्रों की माने तो गोलीबारी के बाद फिलहाल हालात काबू में है। इस बीच चीन ने आरोप लगाया कि भारतीय जवानों ने घुसपैठ की कोशिश की और गोलीबारी की। इस दशक में यह पहला मौका है, जब चीन ने भारतीय जवानों पर चीनी सैनिकों पर फायर करने का आरोप लगाया गया है। चीनी सरकार के स्वामित्व वाले ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि कि भारतीय सैनिकों ने सोमवार को पैंगॉन्ग त्सो के दक्षिणी किनारे पर घुसपैठ करने की कोशिश की। इस दौरान जब चीनी सेना की पेट्रोलिंग पार्टी भारतीय जवानों से बातचीत करने के लिए बढ़ी तो उन्होंने जवाब में वॉर्निंग शॉट फायर किए।

क्या हुआ बीती रात को 

बता दें कि लद्दाख सीमा पर लगातार तनाव की स्थिति अभी भी बनी हुई है। फिलहाल काला टॉप और हेल्मेट टॉप समेत पैंगोंग इलाके के कई हिस्सों में भारतीय सेनाने अपना कब्ज़ा कर रखा है, जो रणनीतिक और राजनीतिक तौर पर भी काफी अहम है। यही वह कारण है कि चीन की सेना बुरी तरह बौखला गई है। इसी बौखलाहट के चलतेचीनी सेना सोमवार की रात को बॉर्डर पर आगे की तरफ बढ़ने लगी। इसी दौरान भारतीय सेना की ओर से वार्निंग शॉट (चेतावनी वाले हवाई फायरिंग) दागे गए, जिसके बाद चीनी सेना के जवान पीछे हट गए।

अब इस मुद्दे पर चीनी मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स का कहना है कि भारतीय सेना ने अवैध तरीके से लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) को पार किया। इसी दौरान भारत ने चीनी सैनिकों पर वार्निंग शॉट फायर किया, जिसका चीनी सेना को भी जवाब देना पड़ा।बता दें कि इससे पहले भी चीनी सेना की ओर से 29-30 अगस्त, 31 अगस्त और 1सितम्बर की तारीख को भी  घुसपैठ की कोशिश की गई थी। हालांकि, हर बार ये कोशिश सफल नहीं हो पाई, उल्टा भारतीय सेना ने पैंगोंग इलाके के पास अहम जगहों पर अपना कब्जा कर लिया था।  

यह भी बता दें कि साल 1975 के बाद सीमा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच इस तरह से पहली बार क्रॉस फायरिंग हुई है। यानी कुल 45 साल के बाद सीमा पर दोनों देशों के बीच इस प्रकार से फायरिंग हुई है।

प्रकाशित तारीख : 2020-09-08 10:23:05

प्रतिकृया दिनुहोस्