PM मोदी आज बिहार में चार चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

एएनआई

पटना

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं। वह आज रविवार को छपरा, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण में चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। प्रधानमंत्री आज की पहली रैली राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद के राजनीतिक गढ़ छपरा से करेंगे। इसके बाद वह समस्तीपुर जाएंगे। यहां पर भी एक रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोतिहारी और फिर बगहा जाएंगे।इस दाैरान समस्तीपुर और बगहा की चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पीएम मोदी के संग माैजूद रहेंगे।
चुनाव में ये दो मुद्दे खूब गूंज रहें
बिहार में बचे दो चरणों के चुनाव के लिए इन दिनों प्रचार प्रसार काफी तेजी से चल रहा है। प्रचार में रोजगार और नौकरियां राजनीतिक दलों के चुनावों में एक प्रमुख मुद्दा बनकर उभरे हैं। राजनैतिक दलों ने राज्य में युवाओं ने जनसंख्या के एक बड़े हिस्से के रूप में लंबे और महत्वाकांक्षी वादे किए हैं। बिहार में 71 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को हुआ था। 243 सदस्यीय विधानसभा के शेष 172 विधानसभा क्षेत्र में 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान होगा। इसके बाद परिणाम 10 नवंबर को घोषित होने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी इससे पहले दो बार बिहार में चुनावी रैली कर चुके हैं।

प्रकाशित तारीख : 2020-11-01 10:57:00

प्रतिकृया दिनुहोस्