पूरा पीओके भारत का हिस्सा

बिहार की चुनावी सभा में देश के रक्षामंत्री के तेवर पाकिस्तान पीएम इमरान खान को लेकर काफी सख्त दिखे। चुनावी रैली में अपने पूरे लौ में उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए पूरे गिलगित-बाल्टिस्तान को भारत का हिस्सा बताया। उन्होंने जनसभा में आई भीड़ देख कर यह भी कहा कि अब यह विश्वास पक्का हो गया है कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है।

कांग्रेस- राजद के पास विकास का कोई ऐजेंडा नहीं है। बिहार के विकास के बिना भारत का विकास संभव नहीं होगा। राजनाथ सिंह ने पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा भद्दी बात कही जाती थी। प्रधानमंत्री मोदीजी पर शक किया जाता था। तीन दिन पहले पाकिस्तान की संसद में खुद पाकिस्तान के मंत्री ने खुलासा किया कि पुलवामा में क्या हुआ था। अब कांग्रेस के लोग क्यों चुप है?

गिलगित-बाल्टिस्तान पर पाकिस्तान ने अवैध कब्जा किया हुआ है। पाकिस्तान अब गिलगित-बाल्टिस्तान को राज्य बनाने जा रहा है। हमारी सरकार ने दो टूक शब्दों में कहा है कि गिलगित-बाल्टिस्तान समेत पूरा पीओके भारत का अभिन्न अंग है। हम लोग नहीं चाहते थे भारत का विभाजन हो, लेकिन हो गया।

पुलवामा हमले पर कांग्रेस द्वारा भद्दी बात कही जाती थी। प्रधानमंत्री मोदीजी पर शक किया जाता था। तीन दिन पहले पाकिस्तान की असेंबली में खुद पाकिस्तान के मंत्री ने खुलासा किया कि पुलवामा में क्या हुआ था। अब कांग्रेस के लोग क्यों चुप हैं ?

 

प्रकाशित तारीख : 2020-11-03 07:51:00

प्रतिकृया दिनुहोस्