क्या वे अब अदालतों को महाराष्ट्र द्रोही कहेंगे?

पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने महाराष्ट्र में हाल में हुई घटनाओं पर उच्चतम न्यायालय और बंबई उच्च न्यायालय द्वारा शुक्रवार को दिए गए फैसले को लेकर महाविकास आघाड़ी सरकार पर निशाना साधा है।

देवेंद्र फड़नवीस ने मराठी में सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि देश में दो अदालतों द्वारा एक ही दिन दिए गए फैसले पिछले एक वर्ष में सरकार के कामकाज के बारे में बताते हैं, लेकिन क्या अब वे उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय को महाराष्ट्र द्रोही कहेंगे? उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में हाल के समय में हुई कुछ घटनाओं पर उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के फैसले सरकार पर करारा तमाचा है।

उन्हें समझना चाहिए कि सरकार के खिलाफ आवाज को भी इस तरह से नहीं दबाया जा सकता है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भूल गई कि देश में लोकतंत्र है।

प्रकाशित तारीख : 2020-11-28 08:24:00

प्रतिकृया दिनुहोस्