देशभर में कृषि कानूनों का स्वागत केवल पंजाब में विरोध -जावड़ेकर

इस साल मानसून सत्र में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा संसद के दोनों सदनों से पास कराए गए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन दिल्ली पहुंच चुका है। दिल्ली स्थित निरंकारी मैदान में प्रदर्शन की इजाजत मिलने के बाद किसानों के लिए हरियाणा और पंजाब की सीमाएं खोल दी गई हैं। किसानों के प्रदर्शन के लिए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा,देश के अन्य हिस्सों में यह प्रदर्शन नहीं हो रहा यह केवल पंजाब में हो रहा है। पत्रकारों से बातचीत में जावड़ेकर ने कहा, 'पूरे देश में किसान हैं लेकिन कहीं भी आंदोलन नहीं हो रहा है क्योंकि किसान समझ गया है कि कानून उसके पक्ष में है। पीएमसी भी रहेगी, लेकिन कोई ज्यादा पैसा देता है तो उसको भी बेच सकते हैं। कांग्रेस ने पं जाब सहित पूरे देश मे एक भू मिका ले ली है, लेकिन उसे सहयोग नहीं मिला। पंजाब में फसलों की 20 फीसदी ज्यादा खरीद की है। ये आंदोलन केवल कांग्रेस का है और भी कई दल इसमें शामिल हैं। हमने आंदोलनकारियों को मौका दिया है अपनी बात रखिए हम बात करने को भी तैयार हैं। 

किसान आंदोलन नहीं ये राजनीतिक आंदोलन 

जावड़ेकर ने कहा,देश भर में आंदोलन नहीं हुए हैं सभी जगह स्वागत हुआ है। अगर कोई ज्यादा कीमत देता है तो फसल उसको भी बेच सकते हैं। इससे लाभ मिलेगा, राहुल ट्वीट करते रहे उससे कुछ नहीं होगा। ये एक राजनीतिक आंदोलन है। अगर किसी को कोई समस्या है तो हम दूर करने को बैठे हैं। कांग्रेस का अहंकार अभी भी कम नहीं हुआ है। उनका अहंकार हमारी सरकार की अच्छाई के सामने टिक नही पाएगा। चुनाव कई देशों में होता रहा है। इससे समय भी बचेगा, मोदी जी भी कहते हैं अलग-अलग चुनाव क्यों करना. सभी चुनाव के लिए एक लिस्ट होगी। उन्होंने कहा कि हमने हमारी बात कह दी है. हमारे साथी हमारे साथ हैं। जो दल छोड़कर गए उनको सच्चाई पता है। अकाली को पता चल जाएगी। कॉन्ट्रैक्ट फॉर्मिंग तो पंजाब से ही शुरू हुई, इससे बेहतर कानून किसान के लिए हो नहीं सकता है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हर एक पार्टी का अपना विचार होता है उसका एक लोकल मामला होता है, तो एक आध विषय पर मतभेद हो सकता है। टीआरपी और ब्राडकास्टिंग पर बोलते हुए जावड़ेकर ने कहा,सरकार ने कमेटी बनायी है हम सही रास्ता बताएंगे। 

 

प्रकाशित तारीख : 2020-11-28 08:36:00

प्रतिकृया दिनुहोस्