मध्य वैतरणा में बनेगा तैरता सोलार प्लांट

मध्य वैतरणा तालाब में पहला तैरता हुआ सोलार ऊर्जा प्लांट लगाया जाएगा। महाराष्ट्र में यह पहला तैरता सोलार प्लांट होगा। सौर ऊर्जा परियोजना के साथ-साथ इस तालाब पर एक जल विद्युत परियोजना भी स्थापित की जाएगी। दोनों परियोजनाएं 100 मेगावाट बिजली पैदा करेंगी।

मुंबई मनपा पिछले 10 वर्षों से मध्य वैतरणा बांध पर एक जल विद्युत परियोजना लगाने की कोशिश में जुटा है। हालांकि, पिछले साल दिसंबर में राज्य सरकार ने इस परियोजना को लगाने की अनुमति दी थी। दो साल पहले राज्य सरकार ने एक अस्थायी सौर ऊर्जा परियोजना लगाने का निर्णय लिया था, उसके बाद मुंबई को जलापूर्ति करने वाले चार तालाबों पर इस तरह की परियोजना के निर्माण का विचार किया जाना था। मध्य वैतरणा पर मनपा ने जल विद्युत परियोजना के साथ सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए निविदाएं भी मंगाई जा चुकी है। मनपा ने 25 साल तक परियोजना का निर्माण और देखरेख के साथ ठेका देने का निर्णय लिया है। सौर ऊर्जा परियोजना से 80 मेगावाट और जल विद्युत परियोजना से 20 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। इस परियोजना से सालाना 65 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन होने की उम्मीद है। परियोजना से उत्पन्न बिजली महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी को दी जाएगी। कंपनी की परियोजना तालाब से 40 की दूरी पर स्थित है। वितरण कंपनी बिजली मुंबई को उपलब्ध कराएगी। बिजली का उपयोग स्ट्रीट लाइट के लिए किया जाएगा।

इसी तरह बेस्ट इलेक्ट्रिक का उपयोग बेस्ट की बसों को चार्ज करने के लिए भी करेगी। बेस्ट प्रशासन इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाकर 1000 करने की योजना बना रही है।

 

प्रकाशित तारीख : 2020-12-01 07:16:00

प्रतिकृया दिनुहोस्