किसान आंदोलन का 12वां दिन :समर्थन में आज पंजाब के खिलाड़ी और कलाकार अवॉर्ड लौटाएंगे, कल भारत बंद को 20 दलों का साथ

दैनिक भास्कर

नई दिल्‍ली

तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के साथ दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों के आंदोलन का आज 12वां दिन है। इस आंदोलन को पंजाब-हरियाणा से लेकर विदेशों तक से समर्थन मिल रहा है।

पंजाब के खिलाड़ी और कलाकारों ने ऐलान किया है कि वे आज अवॉर्ड वापसी करेंगे। ओलिंपिक मेडलिस्ट बॉक्सर विजेंदर सिंह ने रविवार को कहा कि कानून वापस नहीं हुए वे राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार वापस कर देंगे।

प्रकाशित तारीख : 2020-12-07 09:50:00

प्रतिकृया दिनुहोस्