विपक्ष किसानों को कर रहा गुमराह : तोमर

नये कृषि कानून के समर्थन में बुधवार को ग्वालियर में भाजपा का किसान सम्मेलन हुआ। यह सम्मेलन दिल्ली के किसान आंदोलन के जवाब में हो रहा है। इसमें कृषि कानून की सही जानकारी किसानों को देने का दावा किया जा रहा है। केंद्रीय कृषि मंत्रीनरेन्द्र सिंह तोमर ने इस मौके पर कहा किनया कृषि सुधार बिल किसान की हर समस्या का समाधान है। हम किसान संगठनों से लगातार बात कर रहे हैं। उम्मीद है जल्दही समस्याका समाधान निकल आएगा। तोमर ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल किसानों को गुमराह कर रहे हैं। मैं देश के किसानों को आश्वस्त करना चाहता हूं किमोदी जी के नेतृत्वमें जो कृषि सुधार की प्रक्रिया शुरू हुई है वो किसान के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगी।

देश भर में किसान बिल का स्वागत और समर्थन कर रहे हैं। बस पंजाब में कुछ असंतोषहै। उसके कई कारणहैं। तोमर ने कहा किपंजाब की किसान यूनियन से भी बात चल रही है। मुझे आशा है किजल्दीही समाधान निकलेगा। कृषि मंत्रीने कहा सरकार संशोधन प्रस्ताव पर विचार कर रही है। जैसे ही प्रतिक्रिया आएगी हम दोबारा बात करेंगे। सम्मेलन में मौजूद भाजपा सांसद ज्योतिरादित्यसिंधिया ने कहा, प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी और कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर के नेतृत्वमें ऐतिसाहिक विधेयक संसद में पारित किया गया है। भाजपा सरकार ने 70 साल बाद किसानों को असली आर्थिक स्वतंत्रता दिलाई है। तीनों कृषि कानून किसानों के हित में हैं। सिंधिया ने कहा किसरकार किसानों को 21वीं सदी में ले जाने के लिए प्रयासरत है। इस कानून से कृषि के क्षेत्रमें नई क्रांति आएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि मध्यप्रदेश सहित पूरे देश को इसका लाभ मिलेगा। 

प्रकाशित तारीख : 2020-12-17 07:53:00

प्रतिकृया दिनुहोस्