धान न खरीदे जाने से नाराज भाकियू ने  की बैठक: दी आंदोलन की धमकी

मंडी समिति परिसर में स्थित धान क्रय केंद्र में किसानों का धान ना खरीदे जाने से नाराज भारतीय किसान यूनियन  ने परिसर में बैठक कर नाराजगी जताई और कहा कि किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है।  यही हाल चलता रहा तो भारतीय किसान यूनियन बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

नगर के कुंवरपुर रोड डिस्ट्रिक्ट मंडी समिति परिसर में धान क्रय केंद्र खुला हुआ है। धान के केन्द्रो में किसानों का धान ना खरीदे जाने की समस्या लंबे समय से चली आ रही है। समय-समय पर लोग शिकायत करते रहते हैं। इसी के चलते भारतीय किसान यूनियन  ने मंडी समिति परिसर में एक बैठक की।

बैठक में किसानों का धान नहीं तो ले जाने पर नाराजगी प्रकट किया और चेतावनी दिया कि यही हाल रहा तो निश्चित रूप से भारतीय किसान यूनियन और बड़ा आंदोलन शुरू कर देगी। हालांकि भारतीय किसान यूनियन की धमकी के दबाव में आकर धान क्रय केंद्र में कई किसानों का धान तौला भी गया।

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रवक्ता अशोक उत्तम, तहसील अध्यक्ष रामसहाय पटेल के अलावा भारतीय किसान यूनियन के नेता सुखीराम, अंगद सिंह ,नवल सिंह पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

प्रकाशित तारीख : 2020-02-14 23:43:20

प्रतिकृया दिनुहोस्