RSS पृष्ठभूमि वाले और नेताओं को भाजपा टीम में किया जाएगा शामिल

दैनिक जागरण

नई दिल्‍ली

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की पृष्ठभूमि के और लोगों के भाजपा संगठन में शामिल होने की संभावना है। इससे पहले जब पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी नई टीम की घोषणा की तो आरएसएस पृष्ठभूमि के दो नेता, जो अमित शाह के शासन के दौरान महासचिव के रूप में काम कर रहे राम माधव और मुरलीधर राव को हटा दिया था। गौर तलब है कि आरएसएस भाजपा का संगठन का मातृ संगठन है। देश में आरएसएस सांस्कृतिक संगठन के रूप में काम करता है।

लेकिन कुछ दिन पहले भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव किए थे। पिछले दिनों भाजपा ने संयुक्त महासचिव (संगठन) वी. सतीश को नवसृजित 'ऑर्गेनाइजर' पद पर नियुक्त किया। अन्य संयुक्त महासचिव (संगठन) सौदान सिंह को पार्टी के उपाध्यक्ष के रूप में पदोन्नत किया गया। संयुक्त संगठनात्मक सचिव शिव प्रकाश उसी पद पर बने रहेंगे, लेकिन उनकी जिम्मेदारी बदल दी गई है।

प्रकाशित तारीख : 2021-01-05 22:09:00

प्रतिकृया दिनुहोस्