महाराष्ट्र के राज्यपाल 'कोश्यारी' द्वारा नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री 'प्रचंंड' से भेट अस्वीकार्य...

File Photo

नेपाल में जारी राजनीतिक अस्थिरता के बीच सत्तारूढ़ नेपाली कम्युनिष्ट पार्टी के प्रतिद्वंद्वी गुट के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहाल ‘प्रचंड’ अपनी बीमार पत्नी उपचार के लिए मुंबई में हैं।

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहाल प्रचंड से महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने मिलने से मनाही कर दिया, ऐसा सुत्रों के हवाले से खबर है। प्रचंड की पत्नी का फिलहाल मुंबई के न्यूरोगेन ब्रेन एंड स्पाइनल इंस्टीट्यूट में इलाज चल रहा है।

नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के सर्वोच्च नेता पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड से महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी ने भेट अस्विकार किया है। ऐसा सुत्रो से खबर है।

प्रचंड कि पत्नी सीता दाहाल के उपचारार्थ काठमांडू अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से पुत्री गंगा दाहाल सहित मुंबई आगमन हुये हैं। नेपाल में राजनीतिक संकट कि खिचातानी से निपटारा पाने उच्चस्तरीय भारतीय राजनीतिज्ञ से परामर्श के लिये भेटघाट करने जुटे हुये हैं। 

मुंबई पहुँचते ही प्रचंड राज्यपाल कोश्यारी से भेट्ने कि अपनी ईच्छा जाहिर कि, ऐसा बिएल हिंदी सेवा के स्रोत द्वारा जानकारी उपलब्ध हुई है। राज्यपाल कोश्यारी ने प्रचंड को अपनी सारी बातें टेलिफोन के वर्चुअल काल द्वारा करने कि सहमती जतायी है।

मुंबई पहुंचते ही ´प्रचंड` ने राज्यपाल कोश्यारी से मिलने की कोशिश की।  बिएल हिंदी सेवा के करीबी सूत्र के अनुसार कोश्यारी ने प्रचंड से तुरंत मिलने से इनकार कर दिया है। 

‘प्रचंड` ने राज्यपाल कोश्यारी से मिलने का समय मांगा था। कोश्यारी सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व उपाध्यक्ष हैं। 

वहीं, प्रचंड की भारत यात्रा ऐसे वक्त में है, जब देश भारी उथल-पुथल का सामना कर रहा है। देश में राजनीतिक संकट गहरा हुआ है। चीन समर्थित माने जाने वाले PM केपी शर्मा ओली और भारत समर्थित प्रचंड के बीच नेपाल कि सत्ता को लेकर भारी रस्साकशी जारी है।

प्रकाशित तारीख : 2021-01-07 18:11:00

प्रतिकृया दिनुहोस्