महामारी का कहर: महाराष्ट्र में 4.11 लाख संक्रमित, अब तक 14,729 की मौत

सख्ती के बावजूद महाराष्ट्र में कोरोना का फैलाव जारी है। पुणे और ठाणे में महामारी बेकाबू बनी हुई। मुंबई और नासिक सहित अधिकांश जिलों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। गुरुवार को राज्य में 11,147 नए मामले सामने आए। इसके साथ संक्रमितों की कुल संख्या 4.11 लाख को पार कर गई। इनमें 2 लाख 48 हजार ठीक हो चुके हैं जबकि 1.48 संक्रमितों का उपचार जारी है। 24 घंटे में 266 लोगों ने दम तोड़ दिया। कोरोना से राज्य में 14,729 लोगों की मौत हो चुकी है। पुणे में आज 3,309 और ठाणे में डेढ़ हजार से ज्यादा मरीज मिले। राज्य में संक्रमितों का रिकवरी रेट 60.37 प्रतिशत और मृत्यु दर 3.58 फीसद है। 20 लाख 70 हजार लोगों की जांच अब तक की गई है, जिनमें 19.89 प्रतिशत पॉजिटिव मिले हैं।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज 1,208 नए मामले सामने आए। इसके साथ संक्रमितों की संख्या 1 लाख 13 हजार को पार कर गई। इनमें 86 हजार से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं जबकि 20 हजार 158 का उपचार जारी है। मायानगरी में कोरोना 6,300 लोगों की जान ले चुका है, जिनमें 53 मामले आज के हैं। ठाणे में 31,923 और पुणे में 48,815 एक्टिव केस हैं। नासिक के 14,295 संक्रमितों में से 8,483 ठीक हो चुके हैं।

प्रकाशित तारीख : 2021-01-08 06:10:00

प्रतिकृया दिनुहोस्