लेक्ट्रिक वाहनों को दिया जाएगा बढ़ावा: आदित्य ठाकरे

राज्य के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि वायु प्रदूषण को कम करने के लिए निकट भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जाएगा। हरित ऊर्जा के उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ-साथ राज्य के महामार्गों पर सौर ऊर्जा का उपयोग, मुंबई में अगले पांच साल में बेस्ट बेडे में ३० फीसदी इलेक्ट्रिक बस शामिल जैसे विभिन्न उपायों को लागू कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है। पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग ने सहृयाद्रि गेस्ट हाऊस में इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी को तेजी से अपनाने और महाराष्ट्र वाहन नीति में सुधार के लिए विभिन्न हितधारकों के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया था। इस कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर आदित्य ठाकरे बोल रहे थे। इस अवसर पर परिवहन मंत्री अनिल परब, पर्यावरण राज्य मंत्री संजय बनसोडे, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष सुधीर कुमार श्रीवास्तव, परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आशीष कुमार सिंह, पर्यावरण विभाग की प्रधान सचिव मनीषा म्हैस्कर आदि उपस्थित थे।

पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि दुनिया के उत्तरी या दक्षिणी ध्रुव की बर्फ बढ़ते तापमान की वजह पिघल रही है, इससे जलवायु में परिवर्तन हो रहा है। बाढ़, सूखा, बेमौसम बारिश वातावरण में परिवर्तन का परिणाम है। राज्य में पिछले एक साल में आपदा पीड़ितों को १३ हजार करोड़ रुपए की राहत राशि वितरित की गई है। आने वाले समय में जलवायु परिवर्तन के कारण ऐसी आपदाओं को रोकने के लिए पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाना होगा। इसके एक भाग के रूप में अगले पांच साल में राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन आम लोगों तक पहुंचाने के लिए बड़ी पहल की जाएगी।

इस मौके पर पर्यावरण मंत्री अनिल परब ने कहा कि एसटी में वर्तमान में ईंधन पर लगभग तीन हजार करोड़ रुपए खर्च होते हैं, लेकिन यदि इलेक्ट्रिक बसों का इस्तेमाल किया गया तो काफी बचत होगी। वर्तमान में एसटी संकट में है और इस संकट से निकलने के लिए ‘गो ग्रीन’ की ओर बढ़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। 

 

प्रकाशित तारीख : 2021-01-12 07:58:00

प्रतिकृया दिनुहोस्