महाराष्ट्र के विकास में महिलाओं का बड़ा योगदान

महाराष्ट्र के विकास में महिलाओं का बड़ा योगदान रहा है. महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार, राज्य और देश की महिलाओं के उत्थान के लिए गंभीर है, जिसके लिए बड़ी संख्या में सरकार ने योजनाएं शुरू की है. देश की आर्थिक व्यवस्था के सपने 'पांच ट्रिलियन डालर' को पूरा करने में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। यह विचार पूर्व सीएम दवेंद्र फड़नवीस ने व्यक्त किए. राज्य में आगामी मनपाओं के साथ होने वाले अन्य चुनावों की तैयारियों के बीच भाजपा प्रदेश की महिला मोर्चा की दो दिवसीय  कार्यकारणी बैठक लोनावला में आयोजित की गई. सोमवार को समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए फड़नवीस ने यह बात कही. 

राज्य में होने वाले आगामी चुनावों को देखते हुए, उसकी तैयारियों में जुट जाने का निर्देश देते हुए पूर्व सीएम ने महिला पदाधिकारियों से केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए महिलाओं से जुड़ी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने की बात कही. उन्होंने कहा कि भविष्य में बड़े पैमाने पर पार्टी संगठन का विस्तृत कार्य्रकम आयोजित किया जाएगा। भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की आयोजित दो दिवसीय कार्यकारिणी  बैठक का उद्द्घाटन रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल ने किया था. इस बैठक में प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष, सभी महामंत्री, उपाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रकाशित तारीख : 2021-01-12 08:01:00

प्रतिकृया दिनुहोस्