यूपी में अरविंद शर्मा बढ़ाएंगे… मोदी का ‘वजन’ और ‘विजन’!

सामना

नई दिल्‍ली

त्तर प्रदेश की राजनीति में मोदी के करीबी नौकरशाह अरविंद शर्मा की एंट्री ने हलचल मचा दी है। अरसे से बतौर मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री रहते केंद्र में मोदी के साथ साये की तरह बने रहे आईएएस अधिकारी अरविंद शर्मा ने इसी साल की शुरुआत में सेवा से वीआरएस लेकर भाजपा ज्वाइन की और आनन-फानन में यूपी में हो रहे विधान परिषद के चुनावों में उम्मीदवार बन गए। अरविंद शर्मा का उच्च सदन में पहुंचना तय है और प्रदेश की राजनीति में भी उच्च पद उनकी प्रतीक्षा कर रहा है।

माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद के बहुप्रतीक्षित विस्तार में अरविंद शर्मा का आना तय है और उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। मोदी के करीबी अरविंद के यूपी की राजनीति में पदार्पण के साथ ही वो भी सत्ता के केंद्र बन गए हैं। भाजपा के नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा उनके इर्द-गिर्द दिख रहा है और अंतर्मुखी पर सीधे स्वभाव के अरविंद शर्मा सबसे विनयावनत होकर मुलाकात भी कर रहे हैं। राजनैतिक गलियारों में अरविंद शर्मा को उप मुख्यमंत्री से लेकर कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की चर्चाएं तैर रही हैं और कुछ जगहों पर उन्हें गृह व नियुक्ति विभाग जैसी अहम जिम्मेदारियां दिए जाने की बात भी कही जा रही है। हालांकि ये सब कयास ही हैं पर इतना तय है कि केंद्र में एमएसएमई जैसा विभाग संभाल रहे अरविंद शर्मा कम से कम यूपी की राजनीति में नेपथ्य में रहने या महज विधान परिषद का सदस्य बनने के लिए तो नहीं ही आए हैं।

प्रकाशित तारीख : 2021-01-20 08:28:00

प्रतिकृया दिनुहोस्