सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान

भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों का एेलान किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।

पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित होने वालों में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत), असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई (मरणोपरांत) और धर्मगुरु कल्वे सादिक (मरणोपरांत) भी शामिल हैं। इससे पहले 72 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार शाम को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विपरीत प्राकृतिक परिस्थितियों, अनेक चुनौतियों और कोविड की आपदा के बावजूद हमारे किसान भाई-बहनों ने कृषि उत्पादन में कोई कमी नहीं आने दी। देश हमारे अन्नदाता किसानों के कल्याण के लिए पूर्णतया प्रतिबद्ध है। इससे पहले गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दूसरों का जीवन बचाने के लिए बहादुरी दिखाने वाले 40 लोगों को जीवन रक्षा पदक प्रदान किए जाने की स्वीकृति दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इनमें एक केरल से ताल्लुक रखने वाले व्यक्ति का नाम भी शामिल है, जिसे सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक (मरणोपरांत) दिया जाएगा। 

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उत्तम जीवन रक्षा पदक आठ लोगों को और जीवन रक्षा पदक 31 लोगों को प्रदान किया जाएगा।

प्रकाशित तारीख : 2021-01-26 07:28:00

प्रतिकृया दिनुहोस्