पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे समेत सात को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्मश्री सम्‍मान

दैनिक जागरण

नई दिल्‍ली

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। इस बार सात हस्तियों को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। 16 हस्तियों को पद्म पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान करने का एलान किया गया है। देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण पाने वालों में जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे शिंजो एबी और पा‌र्श्व गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत) का भी नाम है। वहीं, असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई (मरणोपरांत), पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत) और पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को पद्म भूषण से नवाजा जाएगा।

पीएम मोदी बोलेेे- सम्‍मान पाने वालों पर गर्व 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म पुरस्‍कारों के एलान पर कहा, 'हमें उन सभी पर गर्व है जिन्हें पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। भारत राष्ट्र और मानवता के लिए उनके योगदान को स्वीकार करता है। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के ये असाधारण व्यक्ति दूसरों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लाए हैं।'

प्रकाशित तारीख : 2021-01-26 08:38:00

प्रतिकृया दिनुहोस्