देश से बाहर न जा पाएं आइएसआइ के पूर्व प्रमुख असद दुर्रानी, पाक रक्षा मंत्रालय ने किया विरोध

बिएल संवाददाता

इस्लामाबाद

पाकिस्तान में आइएसआइ के पूर्व प्रमुख रिटायर्ड जनरल असद दुर्रानी का नो फ्लाई लिस्ट (देश से बाहर जाने पर पाबंदी वाली सूची) से नाम हटाने का रक्षा मंत्रालय ने विरोध किया है। दुर्रानी के संबंध में रक्षा मंत्रालय का आरोप है कि वह लंबे समय तक भारत की विदेशों में काम करने वाली खुफिया एजेंसी रॉ के संपर्क में रहे हैं।

'द स्पाई क्रोनिकल्स: रॉ, आइएसआइ एंड इल्यूजन ऑफ पीस' नाम की लिखी थी किताब

दुर्रानी ने भारत की खुफिया एजेंसी के प्रमुख रहे अमर जीत सिंह दुलत के साथ सह-लेखक के रूप में 'द स्पाई क्रोनिकल्स: रॉ, आइएसआइ एंड इल्यूजन ऑफ पीस' किताब लिखी थी। उसी के बाद सेना की खुफिया एजेंसी की 2018 की रिपोर्ट पर गृह मंत्रालय ने उन्हें एग्जिट कंट्रोल लिस्ट या नो फ्लाई लिस्ट में उनका नाम डाल दिया था। किताब में प्रकाशित तथ्यों के संबंध में दुर्रानी की सेना के द्वारा जांच की जा रही है। उनसे किताब के तथ्यों के बारे में स्पष्टीकरण लिया गया है।

दुर्रानी 2008 से निरंतर भारतीय एजेंसी रॉ के संपर्क में रहे

रक्षा मंत्रालय ने अब सूची से उनका नाम बाहर किए जाने पर आपत्ति करते हुए कहा है कि दुर्रानी 2008 से निरंतर भारतीय एजेंसी रॉ के संपर्क में रहे हैं। अभी भी उनका संपर्क बना हुआ है। यह पाकिस्तान के हितों के खिलाफ है। उनके विदेश जाने पर पाबंदी लगी रहनी चाहिए।

प्रकाशित तारीख : 2021-01-28 20:11:00

प्रतिकृया दिनुहोस्