दिल्ली : AAP कैबिनेट में कोई महिला मंत्री नहीं

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने रविवार को ट्वीट किया कि नवगठित दिल्ली विधानसभा में दिल्ली का महिला विभाग एक महिला की बजाय पुरुष को सौंप दिया गया है। उन्होंने दिल्ली की महिलाओं से न सिर्फ डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा से संतुष्ट होने, बल्कि दिल्ली परिवहन निगम में स्थायी नौकरी मांगने का भी आग्रह किया। अलका ने ट्वीट किया, दिल्ली सरकार का महिला मंत्रालय भी एक पुरुष मंत्री को दिया गया। 

मेरी दिल्ली की महिलाओं को शुभकामनाएं, सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें। एक बार फिर से महिला अपने अधिकारों के लिए पुरुषों के द्वार पर हैं। बस में सिर्फ मुफ्त टिकट ही नहीं,..डीटीसी में स्थायी नौकरी के लिए भी कहें। केजरीवाल ने तीसरी बार रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और छह मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। नई कैबिनेट में भी किसी महिला को जगह नहीं दी गई। केजरीवाल ने 2015 के कैबिनेट को 2020 में फिर से दोहराया। 

उनके पूर्व के कार्यकाल की तरह इस बार भी किसी महिला का मंत्री नहीं बनाया गया। आम आदमी पार्टी में कम से कम आठ महिलाएं हैं, जिन्होंने हाल में हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की है। इनमें राज कुमारी ढिल्लों ने हरि नगर निर्वाचन क्षेत्र से, आतिशी ने कालकाजी से, मंगोलपुरी से राखी बिड़लान, पालम से भावना गौड़, राजौरी गार्डन से धनवती चंदेला, शालीमार बाग से वंदना कुमारी, त्रिनगर से प्रीति तोमर व आर.के. पुरम से प्रमिला टोकस विजयी हुई हैं। 

प्रकाशित तारीख : 2020-02-17 09:15:31

प्रतिकृया दिनुहोस्