देश की एकता अखण्डता बनाए रखे स्वयंसेवक- प्रदीप कुमार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बिन्दकी में आयोजित हुआ शाखा संगम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक शाखा संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया ।जिसमें भारी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक मौजूद रहे। पांच खंडों के आरएसएस कार्यकर्ताओं के लिए तीस ब्लॉक बनाए गए थे। शाखा कार्यक्रम के दौरान खेलकूद भी हुए जिसमें आर एस एस के सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया साथी सामूहिक उद्बोधन भी किया गया।

नगर के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शाखा संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसको लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही थी सुबह से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रामलीला मैदान पहुंचने लगे थे। दोपहर करीब 12:00 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शाखा संगम कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

कार्यक्रम में अमौली देवमई खजुहा तथा मलवा ब्लाक के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं के अलावा बिंदकी नगर के भी लोग मौजूद रहे। पूरे रामलीला मैदान में तीस ब्लॉक बनाए गए थे। कार्यक्रम की शुरुआत में ध्वजारोहण किया ।इसके बाद आर एस एस के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने ब्लॉक में खेलकूद करते रहे। इसके बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह प्रदीप कुमार ने उद्बोधन में  राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने ने कहा कि निश्चित रूप से हमें देश हित में काम करना चाहिए ।भारत माता की सेवा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासित कार्यकर्ता होता है ।जिसकी सभी लोग प्रशंसा करते हैं। यह अनुशासन हमेशा बना रहना चाहिए हर वक्त देश की रक्षा और सुरक्षा के बारे में चिंतन करना चाहिए।

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बुद्ध सागर द्विवेदी, राम प्रकाश, अशोक कुमार,राम प्रकाश सिंह चौहान, वीरेंद्र तिवारी, राम बहादुर सिंह , अमित कुमार, अनिल त्यागी के अलावा पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह पटेल, विधायक करण सिंह पटेल, बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

प्रकाशित तारीख : 2020-02-17 09:21:12

प्रतिकृया दिनुहोस्