मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 42 जोडें परिणय सूत्र में बंधे

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनांतर्गत जनपद में "मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह" समारोह का आयोजन महात्मा गांधी मैदान कॉलेक्टर फतेहपुर में किया गया। जिसमें 41 विवाह एवं एक निकाह  सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  सांसद/केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री भारत सरकार, साध्वी निरंजन ज्योति,  भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रमोद द्विवेदी, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा गौतम, जिलाधिकारी  संजीव सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश, उपजिलाधिकारी सदर प्रमोद झा एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
     
 केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सभी जोड़ो को आशीर्वाद देते हुए कहा कि दो परिवार का मिलन हो रहा है।

मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हु की अपने जीवन को सुख से व्यतीत करें ,जो जोड़े आये है शादी के बंधन में जुड़े है का विवाह का खर्च बचेगा और बचत होगी। सामूहिक शादी को कमजोर न समझे।  मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत बड़े पैमाने पर शादियां हुई है। आपके घर मे बहु बनकर जा रही है परंतु अपनी बेटी समझकर रखे। निर्बिघ्न कार्य मे पत्नी लक्ष्मी के रूप में कार्य करेगी। 

उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में से एक है इसमें प्रति जोड़ा रु0 51000 की धनराशि प्रति जोड़ा व्यय की जाती है जिसमे रु0 35000 खाते में भेजी जाती है, 10000 का सामान, रु0 6000 भोजन पंडाल फर्नीचर, विद्युत पानी में व्यय किया जाता है।  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 42 जोड़े का हिन्दु/मुस्लिम रीति रिवाज से विवाह/निकाह संपन्न हुआ । मा मंत्री जी द्वारा जोड़ो को दी जाने वाली उपहार स्वरूप सामग्री वितरित की गयी।

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी के0एस0 मिश्र, समस्त खंड विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी रमेश चन्द्रा, उपयुक्त मनरेगा पुतान सिंह सहित जिला सूचना अधिकारी आरएस वर्मा उपस्थित रहे।

प्रकाशित तारीख : 2020-02-17 09:50:02

प्रतिकृया दिनुहोस्