किसानों आंदोलन पर विदेशियों के नापाक बोल: गृहमंत्री अमित शाह ने दिया जवाब- कोई प्रोपेगेंडा नहीं तोड़ सकता भारत की एकता

Live हिन्दुस्तान

नई दिल्‍ली

भारत के अंदरुनी मामले किसान आंदोलन पर दखलअंदाजी करने वाली पॉप गायिका रिहाना सहित मशहूर विदेशी हस्तियों के दुष्प्रचार पर गृहमंत्री अमित शाह ने भी जवाब दिया है। गृहमंत्री ने कहा है कि कोई भी प्रोपेगेंडा भारत की एकता को तोड़ नहीं सकता है। ना ही कोई भारत तो नई ऊंचाई पाने से रोक सकता है। गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को एक ट्वीट के जरिए यह जवाब दिया। 

गृहमंत्री ने ट्वीट किया, ''कोई प्रोपेगेंडा भारत की एकता को नहीं तोड़ सकता है। कोई प्रोपेगेंडा भारत को ऊंचाइयां प्राप्त करने से नहीं रोक सकता। भारत का भाग्य कोई प्रोपेगेंडा नहीं, केवल प्रगति तय करेगा। प्रगति के लिए भारत एक है और साथ है।

प्रकाशित तारीख : 2021-02-03 20:48:00

प्रतिकृया दिनुहोस्