समाजवादी पार्टी 2022 में फिर से सत्ता पर काबिज होगी- अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा 2022 में अकेले उत्तर प्रदेश में चुनाव लडे़गी और अपने दम पर सरकार बनाएगी। सपा के अध्यक्ष फतेहपुर में एक मांगलिक कार्यक्रम में सरीक होने के बाद मीडिया से कही।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी पार्टी ने 2022 के लिए विधान सभा चुनाव के लिए 351 सीटों का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। समाजवादी पार्टी की तैयारी इतनी मजबूत है कि पार्टी अकेले दम पर प्रदेश में  चुनाव लडेगी और सरकार भी बना लेगी। श्री अखिलेश भाजपा पर हमलावर रहे उन्होंने कहा कि गाय और गंगा पर काम करने का दावा करने वाली पार्टी का काम नहीं दिखता। यहां गोशालाओं में गोवंश परेशान हैं। उन्होंने कहाकि हमने लैपटॉप दिया भाजपा ने क्या दिया कुछ काम नहीं दिखाई दे रहा। जो शौचालय भी दिए उनके गिरने से लोग हादसे का शिकार हो गए।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार पहले धर्म के आधार पर अपनी गोटे बिछाकर माहौल बनाकर लाभ लेती है, लेकिन जब इससे काम नहीं चलता तो जातियों को लड़वा देती है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को नगर पालिका परिषद फतेहपुर अध्यक्ष नजाकत खातून की बेटी के निकाह समारोह में हिस्सा लेने आज यहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के शौचालय अधूरे और टूटे-फूटे है, जबकि उनकी सरकार ने जो लैपटाप बांटे थे वह आज भी चल रहे है। उन्होंने कहा कि सीएए और एनआरसी में दस्तावेज दिखाने की बात गलत है।

इस दौरान उन्होंने शिवपाल सिंह की पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लडऩे की बात को भी बिना नाम लिए साफ कर दिया। उन्होंने कहा सपा  उत्तर प्रदेश में अकेले  चुनाव लड़ेगी। उनके साथ पार्टी के प्रवकता राजेंद्र चौधरी भी थे।

प्रकाशित तारीख : 2020-02-18 09:55:11

प्रतिकृया दिनुहोस्