मुंबई में तेज हो रही कोरोना की रफ्तार

कोरोना मरीजों की रोजाना  बढ़ती संख्या से लोगों की चिंताएं बढ़ती जा रहीं हैं। गुरुवार को मुंबई में 1145 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। जबकि बुधवार को भी1167 मरीज पाए गए थे। पिछले दो दिनों से लगातार   कोरोना मरीजों की संख्या एक हजार के पार जाने से मनपा अधिकारियों की चिंता भी बढ़ती जा रही है ।

 मुंबई में पिछले एक सप्ताह से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से  महामारी की दूसरी लहर आने की संभावना व्यक्त की जाने लगी है। राज्य सरकार ने जनवरी तक लगे निर्बंध दोबारा लागा दिए है। कोरोना माहमारी बढ़ने का कोई कारण भी नहीं मिल पा रहा है। मुंबई में एक फरवरी से उपनगरीय लोकल सेवा का उपयोग आम नागरिकों के लिए भी उपलब्ध कराए जाने का कारण बताया जा रहा था, लेकिन ग्रमीण इलाकों में बढ़े मरीजों का लोकल सेवा से कोई तालमेल नहीं बैठ रहा है। विदेशों में कोरोना के पाए गए नए लक्षण का भी माहाराष्ट्र सहित मुंबई में कोई प्रमाण नहीं मिल  पा रहा है, जिससे माना जाए कि कोरोना मरीजों की संख्या  इन कारणों से बढ़ी है। मुंबई में लगातार दूसरे दिन एक हजार से अधिक कोरोना के संक्रमित पाए जाने से मनपा अधिकारियों के हाथ पैर फूलने लगे हैं।

प्रकाशित तारीख : 2021-02-26 09:06:00

प्रतिकृया दिनुहोस्