कांग्रेस-भाजपा में मुहावरों की जंग

बॉलीवुड में टैक्स चोरी को लेकर चल रही कार्रवाई के बीच कांग्रेस और भाजपा में मुहावरों का जंग शुरू हो गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है।

राहुल ने कहा कि केंद्र सरकार किसान आंदोलन का समर्थन करने वाले लोगों को डरा रही है। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़केर ने भी उनके खिलाफ पलटवार किया है। राहुल के मुहावरों का जवाब जावड़ेकर ने भी मुहावरों से दिया है। 

राहुल के तीन मुहावरे

ऊंगलियों पर नचाना: यानी केंद्र सरकार इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, ED और CBI को ऊंगलियों पर नचाती है। जब मन किया उन्हें विरोधियों के यहां छापेमारी के लिए भेज दिया या किसी केस में फंसा दिया।

भीगी बिल्ली बनना: इस मुहावरे के जरिये उनका इशारा मीडिया की ओर था, जो कई मामलों में केंद्र सरकार के साथ मित्रवत व्यवहार करती है।

खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे: इसके जरिये उनका इशारा किसान आंदोलन के बीच किसानों नेताओं पर कार्रवाई को लेकर था। 

जावड़ेकर के तीन मुहावरे और उनके मतलब

राहुल के मुहावरों का जवाब केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने भी तीन मुहावरों से दिया।

सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली चली हज को: उनका इशारा इंदिरा गांधी के शासन के दौरान देश में लगाई गई इमरजेंसी की ओर था।

ऊंगलियों पर गिने जा सकने वाला: इसमें उन्होंने पार्टी की मौजूदा राजनीतिक स्थिति की ओर इशारा किया।

रंगा सियार: इस मुहावरे के जरिए उन्होंने कांग्रेस के परिवारवाद पर हमला बोला। उन्होंने राहुल और सोनिया गांधी के लाेकतंत्र पर भाषणबाजी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी लोकतंत्र पर सवाल उठाया। उनका इशारा पार्टी अध्यक्ष के चुनाव और कांग्रेस नेताओं के हालिया बयान को लेकर था।

प्रकाशित तारीख : 2021-03-05 08:47:00

प्रतिकृया दिनुहोस्