दिल्ली के सरकारी स्कूल में जाएंगी मेलानिया ट्रंप, लेंगी हैप्पीनेस क्लास

भारत आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप की स्वागत की तैयारियां जोरो पर है। 25 फरवरी को मेलानिया ट्रंप दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में जाएंगी। वह केजरीवाल सरकार के स्कूल में हैप्पीनेस क्लास देखेंगी. मेलानिया का स्वागत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया करेंगे।

यह पहला मौका होगा, जब दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अमेरिका की प्रथम महिला विशेष मेहमान होंगी. इस विशेष दौरे के लिए स्कूल में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मेलानिया ट्रंप हैप्पीनेस क्लास में बच्चों के साथ समय बिताएंगी और जानेंगे कि कैसे सरकारी स्कूल के बच्चों के बीच तनाव कम किया जाता है।

प्रकाशित तारीख : 2020-02-21 03:36:37

प्रतिकृया दिनुहोस्