उत्तर भारतीय संघ द्वारा निर्मित अतिथि गृह समाज को समर्पित : आरएन सिंह

उत्तर भारतीय संघ, मुंबई ने चारों धाम तीर्थ यात्रा तथा कैंसर आदि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मुंबई आने वाले लोगों के लिए उनके रहने खानपान की व्यवस्था के लिए उत्तर भारतीय संघ भवन परिसर में जिस अतिथि गृह का निर्माण किया है वह समाज के लिए खोल दिया गया है। उक्त जानकारी उत्तर भारतीय संघ, मुंबई के अध्यक्ष एवं भाजपा विधायक आरएन सिंह ने यहां जारी एक बयान में दी।

उल्लेखनीय है कि संघ अध्यक्ष आरएन सिंह का सपना था कि हमारे समाज के जो लोग तीर्थ यात्रा के संदर्भ में अथवा गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मुंबई आते हैं, उनके लिए रहने-खाने के लिए सही सुविधा न होने के नाते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए उन्होंने एक एेसा अतिथिगृह, जहां समाज के लोगों को अच्छी सुविधा कम से कम कीमत पर मिले, बनाने का संकल्प लिया था। अब बांद्रा (पूर्व) में टीचर्स कालोनी के पीछे उत्तर भारतीय संघ भवन में 50 बेड की डोरमेट्री, पांच वातानुकूलित कक्ष और सुसज्जित कैंटीन से युक्त अतिथि गृह तैयार है। इसे समाज को समर्पित कर दिया गया है। इसका संचालन 'नो प्रॉफिट नो लॉस' के आधार पर होगा। आरएन सिंह ने अपने बयान में कहा है कि समाज के लोग इसका अावश्यतानुसार लाभ उठा सकते हैं।

 

प्रकाशित तारीख : 2021-03-20 06:36:00

प्रतिकृया दिनुहोस्