विरोध-प्रदर्शन के बीच गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का ये DANCE, देखें

दैनिक जागरण

नई दिल्‍ली

कृषि कानूनों का विरोध कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने कई संगठनों के साथ मिलकर शुक्रवार को भारत बंद का आह्वान किया है। यह भारत बंद सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। संयुक्‍त किसान मोर्चा के मुताबिक, किसान आंदोलन के 120 दिन पूरे होने पर 'भारत बंद' किया जा रहा है। हजारों की संख्‍या में किसान दिल्‍ली की सीमाओं पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस, लेफ्ट, समेत कई विपक्षी दलों ने बंद का समर्थन किया है।

संयुक्त किसान मोर्चा के अनुसार, 26 मार्च को 'संपूर्ण रूप' से भारत बंद रहेगा और किसान नेता दावा कर रहे हैं कि दिल्ली के अंदर भी भारत बंद का प्रभाव देखा जाएगा। वहीं, राजधानी दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। बता दें कि दुकानें, माल आदि प्रतिष्ठानों को बंद रखने की अपील की गई है। 

प्रकाशित तारीख : 2021-03-26 10:20:00

प्रतिकृया दिनुहोस्