पुलिस के प्रयास से 4 माह बाद फिर से साथ मरने जीने की कसम खाई 

घरेलू विवाद के चलते पिछले 4 महीने से पति-पत्नी एक-दूसरे अलग अलग रह रहे थे। पुलिस के काफी प्रयास के बाद दंपति एक साथ रहने के लिए राजी हो गए और एक साथ जीने मरने की कसम खाई। पुलिस की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करा कर.खुशी का इजहार  किया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के धनवा खेड़ा निवासी हरप्रसाद की पुत्री पिंकी देवी की शादी मंकी कला थाना मूसानगर जनपद हमीरपुर निवासी किशनलाल के पुत्र शिवाजी के साथ हुई थी शादी के बाद दंपत्ति ठीक से रह रहे थे। लेकिन पिछले 4 महीने से एक दूसरे से घरेलू विवाद के चलते अलग हो गए थे।

दंपति का मामला पुलिस के पास पहुंचा। सब-इंस्पेक्टर रमाकांत गिरि के प्रयास के बाद दोनों दंपति साथ रहने के लिए राजी हुए और एक-दूसरे का मुंह मीठा करा कर खुशी का इजहार किया।

सब-इंस्पेक्टर रमाकांत गिरि ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते चलते दोनों एक साथ रहने के लिए राजी हो गए हैं। दोनों को साथ रहने के लिए महिला के ससुराल भेज दिया गया है।

प्रकाशित तारीख : 2020-02-21 12:20:22

प्रतिकृया दिनुहोस्