कृष्ण जन्म होते ही जयकारो से गूँज उठा पंडाल

देवमई विकास खण्ड के मुसाफा गाँव के श्री बूढ़ेनाथ स्वामी मंदिर प्रांगण मे सात दिवसीय विशाल रूद्र यज्ञ एवं श्री कृष्ण रासलीला का आयोजन किया गया। दूसरे दिन वृन्दावन से आये राधा कृष्ण रासलीला संस्थान के द्वारा श्री कृष्ण जन्म लीला का मंचन किया गया।

कमेटी सदस्यो के द्वारा प्रथम आरती की गई।लीला मे दिखाया गया की कंस के अत्याचारों से स्वयं भगवान नारायण ने जन्म लिया और भगवान का जन्म होते ही पण्डाल जयकारो से गूँज उठा।कार्यक्रम मे अनिल बाजपेई मुख्य यजमान है।

यज्ञाचार्य विवेक शास्त्री के सानिध्य मे सम्पन हुई यज्ञ में यजुर्वेदी कर्मकांडी आचार्यों ने  रुद्रमहायज्ञ में रुद्री पाठ के साथ  यजमानों से आहुतियां डलवाया।

शुक्रवार को यज्ञाचार्यों  में मंत्रोंच्चार के साथ यज्ञवेदी मे अग्नि देव का प्राकट्य कराया।कार्यक्रम की व्यवस्था देख में अनिल बाजपेई,प्रकाश नारायण पाण्डेय आदि रहे।

प्रकाशित तारीख : 2020-02-22 07:26:34

प्रतिकृया दिनुहोस्