आज दिल्ली में मिल सकती है गर्मी से राहत, इन राज्यों में तेज आंधी के साथ होगी जमकर बारिश

News 24

नई दिल्‍ली

 देश की राजधानी दिल्ली में आज हल्के बादल छा सकते हैं और बूंदाबादी हो सकती है। बताया जा रहा है कि दिल्ली समेत पंजाब और हरियाणा में भी प्री मानसून का माहौल बन सकता है। यानी इन राज्यों में भी हल्की बारिश का अनुमान है। 

दक्षिण भारत के कई राज्यों में मानसूनी ने दस्तक दे दी है। केरल और कर्नाटक होते हुए तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मॉनसूनने अपनी धमक दिखा दी है। यूपी में गर्मी और लू के थपेड़े से राहत के लिए लोगों को इंतजार करना होगा। अनुमान है कि यूपी तक मानसून को आने में अभी 10-15 दिन और लगेंगे। 

इंडियन मेट्रोलॉजिकल विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि 10 जून तक कई राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान है। भारी बारिश उत्तर पूर्व राज्यों के साथ देश के पूर्वी राज्यों में अगले तीन दिनों में असर दिखा सकती है। बताया जा रहा है कि दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने से मौसम में ये बदलाव दिखेगा। 

 

प्रकाशित तारीख : 2021-06-08 07:52:00

प्रतिकृया दिनुहोस्